फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kalash women travel out with drums

ढोल नगाड़ों के साथ निकली महिलाओं की कलश यात्रा 

Fri, 14 Oct 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 14 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kalash women travel out with drums
ढोल नगाड़ों के साथ निकली महिलाओं की कलश यात्रा  - फोटो : अमर उजाला

 नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने पर श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से मंदिर प्रतिष्ठा, हनुमान जागरण और महाभंडारा आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ शिवालय मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीनाबाजार आदि स्थानों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के आगे आगे बरेली से आए हुए संकटमोचन बालाजी कीर्तन मंडली के कलाकार हनुमान जी आदि बनकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग हनुमान जी के जयकारे लगाते और भजन गाते झूमते हुए चल रहे थे।

हनुमान भक्त हाथों में ध्वजा लेकर भक्ति भाव में सराबोर थे। मंदिर पहुंचने पर श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से आचार्य गिरीश कलौनी, प्रकाश पुनेठा, दीपक पांडेय, नवीन बगौली, उमेश जोशी के पौरोहित्य में गणेश पूजन, इंद्रादि दिगपाल पूजन, मातृ पूजन, पुण्यावाचन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन संपन्न किया गया। 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सर्वतोभद्र पूजन, हनुमान पूजन, 11 बजे से हवन किया जाएगा। 16 अक्तूबर को  सुबह 10 बजे से सुंदरकांड, 12 बजे से आरती, महाभंडारा आयोजित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed