फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jungle safari starts from Tanakpur in Nandaur Wildlife Sanctuary

टनकपुर से नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी शुरू

Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Jungle safari starts from Tanakpur in Nandaur Wildlife Sanctuary
नंधौर अभयारण्य के टनकपुर गेट से जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी का शुभारंभ करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में टनकपुर गेट से जंगल सफारी दौड़ने लगी है। शनिवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रवेश द्वार पर पर्यटक स्वागत कक्ष का भी शिलान्यास किया गया। स्वागत कक्ष निर्माण के लिए विधायक ने वन विभाग को बीस लाख रुपये की विधायक निधि दी है। विधायक ने कहा कि अभयारण्य को एक मॉडल अभयारण्य के रूप में विकसित किया जाएगा।

हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल की अध्यक्षता एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित उद्घाटन समारोह में विधायक गहतोड़ी ने कहा कि जंगली सफारी क्षेत्र में पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। डीएम डॉ. इकबाल अहमद ने नंधौर अभयारण्य को किसी अन्य अभयारण्य की तर्ज पर विकसित करने के बजाय अलग तरीके से विकसित करने की जरूरत बताई। डीएफओ कल्याणी ने जंगल सफारी से जुड़े रोजगार के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, जिला महामंत्री दीपक रजवार, जिला मंत्री राजू रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं उद्घाटन मौके पर बागेश्वर से आए जनकल्याण समिति के कलाकारों ने समिति के मुखिया किशन सिंह दानू के दिशा-निर्देशन में रंगारंग कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।


विधायक संग डीएम, एसपी, डीएफओ ने भी की जंगल सफारी
उद्घाटन के बाद विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ डीएम डॉ. इकबाल अहमद, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल आदि अधिकारियों ने जिप्सी से जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।


तीन जिप्सी वाहन दौड़ाकर हुई शुरुआत
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में शनिवार को टनकपुर गेट से तीन जिप्सी वाहनों को दौड़ाकर जंगल सफारी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के लिए वन विभाग द्वारा नंधौर गेट से तीन जिप्सियां मंगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed