{"_id":"6985da0273a4ccbbcbc94a53cb02f3a5","slug":"jula-year-was-swirling-in-the-forest-of-gorakhpur-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलासाल के जंगल में घूमता मिला गोरखपुर का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलासाल के जंगल में घूमता मिला गोरखपुर का युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी वन प्रभाग के जौलासाल रेंज के जंगल में निरीक्षण के दौरान वन विभाग की टीम को एक संदिग्ध युवक मिला है। युवक सिद्धार्थनगर गोरखपुर का रहना वाला है। वन विभाग ने उसे पुलिस और खुफिया तंत्र के सुपुर्द किया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। उसके पास मिले मोबाइल पर परिजनों से संपर्क कर उन्हें यहां बुलाया है। बहरहाल देर शाम तक पूछताछ में कोई गंभीर बात सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन
डीएफओ डा.चंद्रशेखर सनवाल रविवार को फोर्स के साथ जौलासाल रेंज के जंगल का निरीक्षण कर रहे थे कि रेंज की लेबड़ बीट के जंगल में उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला, जिसे फौरन दबोच कलौनियां रेंज कार्यालय में लाकर पूछताछ की गई। सूचना पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम कलौनिया रेंज कार्यालय पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्या ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम राजेश विश्वकर्मा (18) पुत्र कन्हई विश्वकर्मा है, जो सिद्धार्थनगर (गोरखपुर) के थाना लेटन के ग्राम दहदलहा का रहने वाला है।
विज्ञापन
कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि अब तक की पूछताछ में युवक के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की कोई बात सामने नहीं आई है। फोन पर हुई वार्ता में युवक के परिजनों ने बताया है कि वह घर से भागकर गया है। परिजनों को यहां बुलाया गया है। गहन पूछताछ और छानबीन के बाद ही उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन