फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Journalists staged a protest in Champawat by burning an effigy.

Champawat News: चंपावत में पत्रकारों ने पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

Sat, 28 Mar 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Journalists staged a protest in Champawat by burning an effigy.
चंपावत। नगर के मोटर स्टेशन रोड पर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों ने खटीमा में रसोई गैस सिलिंडर की ग्राउंड रिपोर्टिंग पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर विरोध जताया और शिकायत करने वाले खटीमा के भाजपा नेता का पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन को सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया। मीडिया कर्मियों का कहना है कि खटीमा के पत्रकार दीपक ने वर्तमान में चल रहे रसोई गैस संकट पर ग्राउंड रिपोर्टिंग की इस पर भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। खटीमा पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज की। पुतला दहन करने वालों में जिला पत्रकार संगठन अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, राहुल महर, सूरी पंत, सतीश जोशी, सूरज पुजारी, दीपक जोशी, गोविंद सिंह, प्रदीप सिंह आदि रहे। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। लोहाघाट में एनयूजे जिलाध्यक्ष जगदीश राय ने एसडीएम के माध्यम से सीएम और चंपावत में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर प्राथमिकी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed