{"_id":"64f6228b7a2ab575fa0ea4e6","slug":"jhumadhuri-mela-in-raikot-champawat-news-c-229-1-shld1009-1676-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: झूमाधूरी महोत्सव 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: झूमाधूरी महोत्सव 20 से
Tue, 05 Sep 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन पाटनी में माँ झूमाधूरी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते ग्रामीण। स्रोत: ग्राम
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी और रायकोट में 20 सितंबर को मां झूमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव महोत्सव का शुभारंभ होगा। मुख्य मेले के दिन 23 सितंबर को मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्रा निकाली जाएगी।
पाटन के पंचायत घर में सोमवार को हुई बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया कि आठ सितंबर को एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। 22 सितंबर को रात्रि जागरण और भंडारा और 23 सितंबर को मुख्य मेला होगा। इसमें पाटन-पाटनी और राइकोट से देवीरथ झूमाधूरी मंदिर की परिक्रमा करेंगे। बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
इस दौरान मेला कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें हरीश सिंह, अमन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, शशांक पांडेय, मदन बोहरा सचिव, प्रकाश चंद्र, मदन विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, कमल कुलेठा, प्रदीप कुंवर, रजत पांडेय, पंकज बोहरा संयुक्त सचिव चुने गए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता में शशांक पांडेय ने संचालन किया। बैठक में बाबा आदित्य दास, प्रकाश बोहरा, गिरीश राम, सुभाष विश्वकर्मा, रमेश पाटनी, जगदीश पाटनी, मनोहर करायत आदि रहे।