{"_id":"592b10624f1c1bdf15bda94b","slug":"jeeps-of-devotees-turn-down-the-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की जीप सड़क किनारे पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की जीप सड़क किनारे पलटी
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
Updated Sun, 28 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन कर घर हरदोई (यूपी) लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप बनबसा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में जीप सवार एक बच्चा, दो महिलाएं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर 108 वाहन के नहीं पहुंचने पर पुलिस ने चारों घायलों को निजी वाहन से खटीमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
टनकपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो जीप (यूपी 30 एम-3468) रविवार सुबह बनबसा के फागपुर गेट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप दो बार पलटकर सड़क के दूसरी छोर पर उलट गई। सूचना पर पहुंचे ट्रेनी दरोगा देवेंद्र सिंह ने बताया कि जीप में सवार लोग मां पूर्णागिरि के दर्शन कर अपने घर हरदोई को लौट रहे थे। दुर्घटना में जीप सवार मनोज (45), महिला रीना (35), रानू (26) और एक बच्चा अंश (6) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने एक निजी वाहन से घायलों को खटीमा स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया। घायलों के साथ उनके परिजनों भी रवाना हुए। बताया गया कि वाहन में बच्चों समेत करीब बारह लोग सवार थे।