{"_id":"5aaaa3fd4f1c1ba7758b5a92","slug":"jeep-falls-into-gorge-four-injured-including-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, महिला समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के खटोली मार्ग में खाई में गिरा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटोली से अमोड़ी की तरफ जा रही एक जीप निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर घिमाली पुल के पास 60 फीट गहरी खाई में जीप जा गिरी। दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो खटीमा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.30 बजे खटोली से अमोड़ी की तरफ जा रही बोलेरो जीप (संख्या यूके 06टीए/3171) पचनई के पास घिमानी पुल के पास अचानक खाई में गिर गई। चौकी प्रभारी पीआर विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कमला देवी (35) पत्नी काशी राम पचनई निवासी, विक्रम सिंह (35) पुत्र भवान सिंह निवासी बिरगुल, दिवान सिंह (60) पुत्र लाल सिंह निवासी तल्ली खटोली और त्रिलोक सिंह (62) पुत्र बची सिंह निवासी तल्ली खटोली घायल हो गए। घायलों को चल्थी प्राथमिक अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को टनकपुर भेजा गया। लेकिन इनमें से दिवान सिंह और त्रिलोक सिंह सीधे खटीमा रवाना हुए। पुलिस के अनुसार इन्हें खटीमा से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, मगर प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही लग रही है। जीप में चालक राजेंद्र सिंह सहित कुल पांच लोग सवार थे।
पैराफिट होते तो बच सकता था हादसा
अमोड़ी से खटोली तक की सड़क का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही इस सड़क का काम अभी चल रहा है। सड़क में डामर तो पूरा हो गया है, लेकिन सड़क में खाई वाले हिस्सों में भी पैराफिट या क्र श बैरियर नहीं बने हैं। अगर पैराफिट होते, तो शायद जीप खाई में जाने से बच सकती थी। एआरटीओ रश्मि भट्ट का कहना है कि यह सड़क अभी वाहनों की आवाजाही के लिए अनुमन्य भी नहीं है। इसे राज्य परिवहन प्राधिकारी की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है।