फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jai Purnagiri

पूर्णागिरि मेले में नेपाली श्रद्धालुओं की रौनक

Sun, 01 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 01 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jai Purnagiri
जय पूर्णागिरि - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी है। नेपाल के दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। नेपाल में शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण शनिवार को नेपाली श्रद्धालुओं की आवक ज्यादा रही।

विज्ञापन


उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में इन दिनों भारतीय की अपेक्षा नेपाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले के अलावा, कैलाली, टीकापुर, कोहलपुर, धनगढ़ी, जगबुड़ा, नेपालगंज, बुटवल, चीसापानी के साथ ही टनकपुर से करीब साढ़े छह सौ किमी दूर नेपाल के चितवन और शीलापुर से भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे हैं।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि समूचे मेला क्षेत्र में नेपाली श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है। शनिवार को करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देवी के दर्शन किए। नेपाली श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में भी जबरदस्त रौनक बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed