{"_id":"571d0e704f1c1b44658b4d98","slug":"jai-mata-purnagiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम : बीस हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम : बीस हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जय पूर्णागिरि माता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले में रविवार को अवकाश के चलते बीस हजार से अधिक श्रद्धालु उमड़े। इस बीच दिन भर मैदानी क्षेत्र में रुक-रुक कर तेज गर्म हवा भी चलती रही। इससे पड़ाव क्षेत्रों से श्रद्धालु तड़के एवं शाम के समय आगे बढ़े। इससे रात में मां के दर्शन को कतार लगीं। वर्तमान में मैदान क्षेत्र में गेहूं की कटाई खत्म हो रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अब उत्तर भारत के लखनऊ, बरेली, बदायूं समेत अन्य स्थानों से श्रद्धालुओं के आने का क्रम कुछ तेज होने लगा है। इस बीच नेपाल के श्रद्धालु भी उमड़ रहे हैं। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि मेला क्षेत्र में पेयजल, लाइट, सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। अभी दिन में गर्मी बढ़ते ही रात में भी दर्शन को श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं। इसके अलावा पड़ाव क्षेत्र में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। टनकपुर शहर के प्रमुख शारदा घाट क्षेत्र में भी मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के शारदा में स्नान करने का क्रम जारी रहा। प्रशासन की ओर से विश्राम गृह आदि की उचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन