फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jai Bhole Ki

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jai Bhole Ki
शिवालयों में जल चढ़ाया - फोटो : अमर उजाला
चंपावत। यहां मानेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास में महाशिवपुराण कथा शुरू हो गई है। सावन माह के चौथे सोमवार को सुबह गणेश पूजन, मातृका पूजन, पूर्वांग, नवग्रह पूजन, व्यास पूजन के बाद महिलाओं की कलश यात्रा के साथ पुराण कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मंदिर के महंत रमनपुरी महाराज ने बताया कि मुख्य यजमान प्रकाश सिंह चौधरी के सहयोग से आयोजित पुराण कथा में कथा का वाचन हल्द्वानी से आए पंडित कृष्णानंद जोशी कर रहे हैं, जबकि यज्ञाचार्य बाल ब्राह्मण पंडित उमाशंकर कुलेठा हैं। रोजाना दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। शाम चार बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। पुराण कथा का समापन छह जुलाई को हवन यज्ञ, पारायण, भंडारे के साथ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से पुराण कथा सुनने की अपील की है।
विज्ञापन


टनकपुर (चंपावत)। सावन के हर सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। तीसरे सोमवार को भी मंदिरों में हर-हर महादेव के उद्घोष की गूंज रही। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवालयों में भक्तों ने दिनभर भजन-कीर्तन कर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, शारदा चुंगी शिवालय के अलावा ज्ञानखेड़ा, छीनीगोठ, उचौलीगोठ, सैनिक छावनी, सैलानीगोठ आदि गांवों में स्थित शिवालयों में भी सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना हुई। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शारदा का पवित्र जल लेने दूरदराज से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के दल पहुंच रहे हैं। पीलीभीत, बरेली, एटा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, पूरनपुर, बदायूं, कासगंज आदि स्थानों से निजी वाहनों में आ रहे कांवड़ियों के दल यहां से जल ले जाने को आ रहे हैं। भगवान शिव की भक्ति में लीन कांवड़ियों की आवाजाही से शारदा घाट क्षेत्र में शिवमय वातावरण बना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed