{"_id":"571d131d4f1c1b967f8b5487","slug":"jagdish-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से गायब जगदीश, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से गायब जगदीश, गुमशुदगी दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। खर्ककार्की के पास रहने वाला जगदीश सिंह (54) 19 अप्रैल से लापता है। परिजनों के मुताबिक जगदीश घर से निकला, मगर तब से नहीं लौटा। प्राइवेट वाहन चलाने वाला जगदीश कुछ समय से बेरोजगार था।
विज्ञापन
कई दिनों तक खोजबीन के बाद सुराग न लगने पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल महेश चंद ने बताया कि पुत्र शुभम सिंह की तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरोगा प्रकाश विश्वकर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन