फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITI Tanakpur

विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे पर्याप्त उपकरण: सचिव सिन्हा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
ITI Tanakpur
टनकपुर आईटीआई परिसर का निरीक्षण करते सेवायोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव रंजीत सिन्हा। - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। सेवायोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव रंजीत सिन्हा ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के कार्यों की समीक्षा कर इसे बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने की बात कही। संस्थान के लंबित पड़े कार्यों को तेजी से पूरा करने के आईटीआई प्रधानाचार्य और उपनिदेशक स्मिता अग्रवाल को निर्देश दिए। सचिव ने वर्चुअल कक्षाओं के अलावा विद्यार्थियों के कक्षों का भी निरीक्षण किया। कहा कि विद्यार्थियों को पर्याप्त उपकरणों की उपलब्धता के लिए नया प्रस्ताव रखा गया है। सचिव सिन्हा ने संस्थान परिसर के भवन की पुताई और मरम्मत के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि हरीश भट्ट को संस्थान के लिए विधायक निधि से बजट जारी करने का सुझाव भी दिया। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, फोरमैन गोविंद राम, आरके जोशी, अनुदेशक गिरीश जोशी, पवन वर्मा, सुनील कुमार, मोहन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

ढाई साल बाद भी सेनानी के नाम पर नहीं हुआ आईटीआई का नाम
टनकपुर आईटीआई का नाम क्षेत्र के नामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी के नाम पर रखने की मांग भी सचिव के समक्ष रखी गई। सभासद कलावती कापड़ी और विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट ने ज्ञापन दिया। कहा कि प्रदेश शासन ने मई 2018 को सेनानी पूर्णानंद जोशी के नाम पर टनकपुर आईटीआई रखने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इसे पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed