फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITI started looking for land for building

आईटीआई भवन के लिए भूमि की तलाश शुरू

Thu, 17 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 17 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन

जल्द ही बनबसा में आईटीआई का सत्र शुरू कराने के लिए प्रशासन ने भवन की तलाश शुरू कर दी है। विधायक हेमेश खर्कवाल और एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) के अधिकारियों से संपर्क कर भवन की तलाश के साथ ही बेलबंदगोठ प्राथमिक पाठशाला के लिए भूमि की भी मांग की।

विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि जल्द ही बनबसा के आईटीआई को अस्तित्व में लाने का प्रयास किया जा रहा है। भवन बनने से पूर्व फिलहाल चार कमरों का भवन तलाशा जा रहा है, ताकि आईटीआई का सत्र शुरू कराया जा सके। उधर, विधायक हेमेश खर्कवाल ने बताया कि आईटीआई भवन निर्माण के लिए भूमि चयनित कर ली गई है। करीब छह माह में आईटीआई का अपना भवन बनकर तैयार हो जाएगा। तब तक आईटीआई की कक्षाएं संचालन के लिए शारदा हेडवर्क्स से सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेलबंदगोठ स्थित प्राथमिक पाठशाला के भवन के लिए भी यूपी सिंचाई विभाग को भूमि आवंटन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। उत्तराखंड शिक्षा विभाग के नाम पर भूमि ट्रांसफर होते ही भवन निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक और एसडीएम ने शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव से संपर्क किया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed