फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   It takes 9 to 11 11 hour to travel

छह घंटे के सफर में लग रहे हैं 9 से 11 घंटे

Tue, 19 Feb 2019 11:51 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 19 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
It takes 9 to 11 11 hour to travel
स्वांला के पास मलबे को हटाता जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर चल रहे काम से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही छह घंटे के सफर को पूरा करने में 9 से 11 घंटे लग रहे हैं। 

विज्ञापन


टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 150 किलोमीटर के इस मार्ग पर सामान्य रूप से आवाजाही में छह घंटे लगते थे लेकिन इन दिनों इसे पूरा करने में 9 से 11 घंटे तक लग रहे हैं। काम के चलते कई स्थानों पर दिनभर में कुल मिलाकर पांच घंटे तक आवाजाही को रोकना पड़ रहा है। इधर मंगलवार को एनएच में कटिंग के दौरान भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिरने से स्वांला के पास एक घंटे से अधिक समय तक जाम लग गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सिन्याड़ी, अमोड़ी, धौन, बाराकोट, घाट सहित कई अन्य जगहों में भी जाम लगता रहा। कटिंग और अन्य निर्माण कार्य के चलते बीच-बीच में आवाजाही में आ रहे व्यवधान के चलते वाहनों को 20 मिनट से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि उन्हें टनकपुर से 75 किलोमीटर दूर चंपावत पहुंचने में 3 के बजाय 5 घंटे तक लग जा रहे हैं। इसी तरह चंपावत से 75 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जाने के लिए भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथैला का कहना है कि निर्माण करा रही कंपनियों को काम के दौरान कम से कम समय आवाजाही बाधित रखने की हिदायत दी गई है। किसी भी हाल में 30 मिनट से अधिक समय तक आवाजाही रोकने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed