{"_id":"686419984c6e239cf308408a","slug":"it-is-collective-responsibility-to-provide-facilities-to-disabled-voters-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125970-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी
Tue, 01 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने दिव्यांग मतदाताओं को सुरक्षित और सुलभ मतदान कराने के संबंध में डीएमसीएई ने बैठक ली। डीएम ने कहा कि जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सभी के लिए सहज बनाने के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की मतदान केंद्रवार मैपिंग की जाए। दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, संकेतक बोर्ड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
डीएम ने बीडीओ दफ्तर का निरीक्षण किया
चंपावत। खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण कर डीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण के बाद चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान सामग्री के भंडारण कक्ष, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, साइनेज, अन्य मूलभूत सुविधाओं का स्थलीय अवलोकन किया।
निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों और निर्वाचन स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्व से दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि मतदान कार्मिकों और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल, पृथक शौचालय, प्रकाश, नियमित सफाई, स्पष्ट दिशा सूचक संकेतक की व्यवस्था प्रत्येक स्थल पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती, उपजिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, सीएओ धनपत कुमार, बीडीओ अशोक अधिकारी, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस आदि रहे। संवाद