फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Issue Raised in Jan Sunvayi Divas

राष्ट्रीय राजमार्ग में झूलते हुए पॉपलर के पेड़ों को कटवाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Issue Raised in Jan Sunvayi Divas
चंपावत में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई दिवस में शिकायतें सुनते एडीएम टीएस मर्तोलिया। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला सभागार में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जन सुनवाई दिवस में केवल चार शिकायतें दर्ज की गई। लोगों की ओर से रखी गई शिकायतों को एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने सुना। राष्ट्रीय राजमार्ग पर झूलते हुए पॉपलर के पेड़ों को कटवाने तथा सिंगदा ग्राम के तेज सिंह ने मकान में आई दरार की शिकायतें दर्ज कराई।
विज्ञापन

सायंली की देवकी देवी ने कुमलेख तोक में बनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक सिंचाई गूल रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त होने, शेखर चंद्र भट्ट ने नंदा गौरा कन्या धन योजना के अंतर्गत केवल पांच हजार की धनराशि ही मिलने, लोकेश पुनेठा ने छतार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर झूलते हुए पॉपलर के पेड़ों को कटवाने तथा सिंगदा ग्राम के तेज सिंह ने मकान में आई दरार की शिकायतें दर्ज कराई। जिस पर एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौका मुआयना कर नियमानुसार समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वहां पर एसडीएम सदर अनिल गर्ब्याल, डीडीओ एसके पंत, पीडी एचजी भट्ट, सीईओ आरसी पुरोहित, ईई विद्युत राजेश मौर्या, खेल अधिकारी आरएस धामी, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, ईओ नगर पालिका अभिनव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डीईओ बेसिक सत्यनारायण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed