फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Iron man's birthday will be celebrated as unity day

एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा लौह पुरूष का जन्मदिन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Iron man's birthday will be celebrated as unity day
चंपावत जिला सभागार में एकता दिवस की तैयारी बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में डीएम एसएन पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में एकता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बताया गया कि सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर सुबह 10 बजे पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र तथा ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान, राष्ट्र के एकीकरण में योगदान विषय पर ऑनलाइन पेंटिंग, क्विज, निबंध और भाषण आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बैठक में एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, पीडी हेमंती गुंज्याल, एसडीएम आरसी गौतम, अनिल गर्ब्याल, ईई आरईएस केके जोशी, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed