फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Iqbal took charge DM Dakahmd

डीएम डा.अहमद इकबाल ने संभाला चार्ज

Wed, 01 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 01 Jun 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Iqbal took charge DM Dakahmd
डीएम डा.अहमद इकबाल ने संभाला चार्ज - फोटो : अमर उजाला

जिले में डीएम डा.अहमद इकबाल ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिले के 17वें जिलाधिकारी के रूप में आए डा. इकबाल इससे पहले टिहरी और अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं। 2010 बैच के आईएएस डा. इकबाल ने चार्ज संभालते ही कोषागार, जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों और विकास भवन में स्थित तमाम कार्यालयों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने भूलेख, निर्वाचन, आपदा, एनआईसी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। विकास भवन के निरीक्षण में उन्होंने भवन की छत और खिड़कियों से हो रहे लीकेज को तत्काल ठीक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास भवन के कार्यालयों में फैली गंदगी को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयं कार्यालय की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कृषि, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, अर्थ एवं संख्या आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इससे पूर्व नवागत डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट, सीएस डोभाल, एसटीओ हेमंत प्रकाश गंगवार, पीडी केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed