फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Invoice of seven traders for using single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर सात व्यापारियों का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Invoice of seven traders for using single use plastic
लोहाघाट में दुकान में पॉलीथिन के लिए छापा मारतीं एसडीएम रिंकू बिष्ट। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों पर छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। व्यापारियों के चालान करने के साथ उन्हें भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में प्रशासन की चार टीमों ने नगर के अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। इस अभियान के दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन आदि सामग्री आदि बरामद हुई। अधिकारियों की इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई। व्यापारियों ने दुकानों में रखी प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को छिपाने की कोशिश की। एसडीएम ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलीथिन आदि वस्तुओं में सामान न देने की सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने लोगों से घरों से झोला लाने तथा दूध आदि के लिए बर्तन लाने की अपील की।
विज्ञापन

इधर नगर पालिका के ईओ मो. इस्लाम ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर सात लोगों का चालान कर ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में एसडीएम बिष्ट, तहसीलदार विजय गोस्वामी, ईओ मो. इस्लाम, पटवारी राकेश पंगरिया के नेतृत्व में चार टीमें बनीं थी जिसमें प्रमोद महर, संदीप वाल्मीकि, अंकित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed