{"_id":"6737840485532a37810d977e","slug":"investigation-into-more-than-seven-hundred-land-purchase-cases-begins-in-purnagiri-tehsil-champawat-news-c-229-1-shld1007-115701-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि तहसील में सात सौ से अधिक भूमि खरीद मामलों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि तहसील में सात सौ से अधिक भूमि खरीद मामलों की जांच शुरू
Fri, 15 Nov 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। बाहरी प्रदेश के लोगों की ओर से आवासीय एक ग श्रेणी में पूर्णागिरि तहसील के अंतर्गत भी करीब सात सौ से अधिक प्लाट क्रय किए जाने के मामले सामने आए हैं। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। शासनादेश के अनुसार बाहरी प्रदेश प्रदेश का प्रत्येक परिवार ढाई वर्ग मीटर भूमि नगर क्षेत्र को छोड़कर खरीद सकता है। इसमें नगर क्षेत्र में अधिक क्रय कर सकता है। अगर एक परिवार में पति या पत्नी एक ही भूमि क्रय कर सकते हैं। जांच में दोनों की ओर से जमीन क्रय किए जाने का मामला पाया गया तो एक की भूमि सरकार में निहित हो जाएगी।
बता दें कि बाहरी प्रदेश के लोगों की ओर से विभिन्न उद्देश्यों से लगातार जमीन खरीदी जा रही है। इसमें भूमि क्रय के नियमों का उल्लंघन किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए अब प्रशासन की ओर से जांच शुरु हो गई है। एसडीएम ने बताया कि पूर्णागिरि तहसील में करीब सप्ताह भर से जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर, तहसील प्रशासन की ओर से तहसील क्षेत्र के मैदान से लेकर पहाड़ तक भूमि क्रय किए जाने की जांच चल रही है। बड़ी तादाद में भूमि क्रय किए जाने के मामले होने से अभी जांच में समय लगने की संभावना है। संवाद