{"_id":"696e6c56baf531d29e03fe63","slug":"instructions-to-go-to-the-house-of-a-disabled-woman-and-make-aadhaar-and-disability-certificate-champawat-news-c-229-1-cpt1004-134440-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिव्यांग महिला के घर जाकर आधार और दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिव्यांग महिला के घर जाकर आधार और दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश
Mon, 19 Jan 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते डीएम। संवाद
चंपावत। जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 127 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस दौरान डीएम ने दिव्यांग महिला के घर जाकर आधार और दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम ढकना-बडोला की हेमा देवी ने पशु बीमा क्लेम न मिलने, ग्राम डुंगरासेठी के बसंत चौधरी ने बहन के आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाणपत्र न बनने का मुद्दा उठाया। इसी तरह ग्राम चौड़ा ख्याली की पुष्पा जोशी ने राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने, ग्राम कोयाटी के रोशन राम ने रोजगार, ग्राम कलीगांव लोहाघाट की दीक्षा राय ने आर्थिक सहायता, मादली के शंकर सिंह खाती ने अत्यधिक विद्युत बिल की शिकायतें रखीं। डीएम ने सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। वहां सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीएम सदर अनुराग आर्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी आदि मौजूद रहे।