फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions to give Rs 5.60 lakh in case of student's death

Champawat News: छात्रा की मौत के मामले में 5.60 लाख रुपये देने के निर्देश

Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Instructions to give Rs 5.60 lakh in case of student's death
चंपावत। जिला जज अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता वाली मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली बच्ची की मौत के मामले में 5.60 लाख रुपये प्रतिकर भुगतान का निर्णय सुनाया है। वाहन बीमा कंपनी छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ एक माह के भीतर यह राशि भुगतान करेगी।
विज्ञापन

27 फरवरी 2023 को सड़क हादसे में बनबसा, संतोष काॅलोनी निवासी उमेश चंद्र और उनकी पत्नी हरू देवी की नौ वर्ष की बेटी नेहा जोशी की मौत हो गई थी। नेहा अपनी मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। वादी ने जिला जज की कोर्ट में वाद दायर कर कहा था कि टनकपुर से खटीमा की ओर जा रहे ट्राॅला चालक ने लापरवाही से स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी से गिरी नेहा ट्राॅला के टायर के नीचे आ गई। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यू-टर्न मारने के चक्कर में चालक लापरवाही से वाहन नहीं चलाता तो हादसा नहीं होता। मामला बनबसा थाने में पंजीकृत हुआ। वादी ने अजमेर निवासी वाहन मालिक/चालक राम लाल और बीमा कंपनी को पार्टी बनाया था। बताया कि चालक के पास वैध लाइसेंस, वाहन बीमित होने से कंपनी पर देनदारी बनी। वादी ने कहा कि कक्षा तीन में पढ़ने वाली नेहा बहुत होनहार थी। परिवार को उससे बहुत अपेक्षा थी। असामयिक मृत्यु से परिवार की सभी उम्मीदें धरी रह गईं। वादी ने 16 लाख रुपये प्रतिकर की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज अनुज कुमार संगल की अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को प्रतिकर भुगतान के लिए जवाबदेह माना। इसके बाद फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed