फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions to ensure network connectivity in all areas

Champawat News: सभी क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश

Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure network connectivity in all areas
चंपावत। जिला टेलीकॉम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनीष कुमार ने कहा कि सभी टेलीकॉम सेवा कंपनियों सुनिश्चित करें कि जिले का कोई भी क्षेत्र नेटवर्क कवरेज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेलीकॉम ऑपरेटर और जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शैडो एरिया (कम या शून्य नेटवर्क वाले क्षेत्र) को चिह्नित कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट पेश करें।
विज्ञापन

शनिवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिले में दूरसंचार सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की और नेटवर्क सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से नगरीय क्षेत्रों में नेटवर्क की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नेटवर्क के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि सूखीढांग से बस्तिया तक नेटवर्क कवरेज को लेकर सर्वे किया जा रहा है। डीएम ने भारत नेट-2 परियोजना के अंतर्गत सभी चिह्नित क्षेत्रों को शीघ्रता से कवर करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि पूर्णागिरि, श्यामलाताल जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए संस्तुति भेज दी गई है। बैठक में एडीएम जयवर्धन शर्मा, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, एसडीएम चंपावत अनुराग आर्य, टनकपुर आकाश जोशी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार आर्य, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल, बीएसएनएल, एयरटेल, जियो के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed