फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions for regular fogging to prevent dengue

Champawat News: डेंगू की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश

Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 02 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Instructions for regular fogging to prevent dengue
चंपावत में डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर बैठक लेते डीएम।स्रोत सूचना
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने डेंगू नियंत्रण के लिए तीन प्रमुख बिंदुओं रोकथाम, नियंत्रण और क्रियान्वयन पर केंद्रित रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। आमजन को डेंगू के लक्षणों, फैलने के तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए। डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए हर ब्लॉक में नियमित फॉगिंग कराने और स्रोत नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले और टायर आदि की समय-समय पर सफाई की जाए।
विज्ञापन

डेंगू नियंत्रण उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ने रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन, अस्पतालों में पर्याप्त मेडिकल स्टाफ की तैनाती और ग्राम स्तर पर आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं की सहायता से पानी की सैंपलिंग के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहां एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डॉ. इंद्रजीत पांडे, पीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. एचएस ह्यांकी, डॉ. सोनाली मंडल, अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, डॉ. मनजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे फैलता है डेंगू
डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है। साफ पानी में पनपता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, मतली और उल्टी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed