फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   inspection

नवनिर्मित एआरटीओ भवन अधिग्रहण से पूर्व तीसरे पक्ष से गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
inspection
टनकपुर में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय भवन का निरीक्षण करते प्रदेश के शहरी विकास और परिवहन सचिव श? - फोटो : TANAKPUR
शहरी विकास, परिवहन सचिव और जिले के प्रभारी सचिव शैलेश बगौली ने सोमवार को टनकपुर में एआरटीओ कार्यालय और कार्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने साहसिक पर्यटन भवन, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही नगर पालिका के कार्यों, योजनाओं, फ्लेगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय भवन में गंदगी, रोडवेज स्टेशन पर बसों की समय-सारणी पंजिका में खामी, पॉलीटेक्निक कॉलेज की व्यवस्था दुरुस्त न मिलने और साहसिक पर्यटन के स्टोर में डंप पड़ा सामान देख सचिव बिफर गए।
विज्ञापन

टनकपुर में 378.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित एआरटीओ कार्यालय भवन का निरीक्षण कर उन्होंने 20 अगस्त तक तृतीय पक्ष से भवन की गुणवत्ता की जांच कराने के बाद भवन अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। भवन निर्माण की अवशेष 44.69 लाख रुपये की धनराशि 15 अगस्त तक शासन से अवमुक्त कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा भवन में चल रहे एआरटीओ कार्यालय में गंदगी देख सचिव बिफर पड़े। उन्होंने एआरटीओ को गंदगी करने वालों पर अर्थदंड लगाने और कार्यालय परिसर को साफ-स्वच्छ रखने की हिदायत दी। एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस अनुभाग, फिटनेस अनुभाग, प्रवर्तन अनुभाग, चालान अनुभाग आदि काउंटरों का निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्थित रखने को कहा।
साहसिक पर्यटन भवन में सामान डंप देख सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी से पर्यटन भवन में डंप सामान की लिस्ट तलब की है। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में जलभराव की स्थिति और बसों की समय-सारणी पंजिका में खामी पर सचिव बगौली ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन परिसर और बसों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और नियमित चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्यवस्थाएं ठीक न मिलने, प्राचार्य के अवकाश पर होने और छात्रों की उपस्थिति की सही स्थिति न बता पाने पर सचिव बगौली नाराज हुए। कॉलेज की बायोमैट्रिक मशीन खराब मिलने, छात्रों को पुस्तकों के कम आवंटन और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी थे मौजूद
आरटीओ राजीव मेहरा, एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीओ विपिन चंद्र पंत, परिवहन निगम के मंडीलीय प्रबंधक सीपी कपूर, एआरटीओ ऊधम सिंह नगर संदीप सैनी आदि।
पीएम आवास योजना के लिए जल्द तलाशी जाए भूमि
टनकपुर (चंपावत)। शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली ने नगर पालिका परिषद के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए
तहसील प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द भूमि का चयन करने और सभी पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत आवास आवंटन करने के निर्देश दिए। सचिव ने योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर श्रेणीबद्ध करने को कहा है। इसके अलावा आश्रय योजना, ट्रंचिंग ग्राउंड, घर-घर से कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस प्रयास करने, स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाने और अतिक्रमण पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने सचिव बगौली के समक्ष नगर क्षेत्र की भूमि रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने और नगर की अन्य भूमि के नियमितीकरण की कार्रवाई शुरू कराने का आग्रह किया।
जिस पर सचिव ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर एसडीएम दयानंद सरस्वती, प्रभारी ईओ तहसीलदार खुशबू पांडेय, बनबसा ईओ नोनी राम, नगर पालिका सभासद कपिल उप्रेती, तुलसी कुंवर, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल, कर निरीक्षक प्रियंका रेकवाल, स्वच्छ अभियान के सीटी मैनेजर महेश चौहान, हरी दत्त पंत आदि मौजूद थे।

पालिका परिसर में सचिव बगौली ने किया पौधरोपण
शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के साथ जामुन का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed