{"_id":"5d33614d8ebc3e6cb8324caf","slug":"inspection-champawat-news-hld3497060132","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में नदारद मिले कई अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में नदारद मिले कई अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन
चंपावत विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण करते पीडी हरगोविंद भट्ट।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालयों में समय पर उपस्थित न होने से आमजन को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय के निर्देशों के क्रम में एडीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए हरगोविंद भट्ट और डीडीओ संतोष कुमार पंत ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
एडीएम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनीता अधिकारी, डिस्पेच लिपिक हरीश जोशी और प्रशासनिक अधिकारी विजय जोशी अनुपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित कार्मिकों की रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत की जाएगी। विकासखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।
परियोजना निदेशक डीआरडीए एचजी भट्ट ने अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, पूर्ति, समाज कल्याण, पशुपालन, पंचायतराज, कृषि, बचत, ग्रामीण निर्माण विभाग, सहकारिता, आपदा प्रबंधन, डीआरडीए, जिला विकास कार्यालय, पंचस्थानि, भेषज, निर्वाचन एवं उद्यान कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान भेषज कार्यालय में कोई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया और कई विभागों के कार्मिक विधिवत अवकाश पर मिले। जिला विकास अधिकारी संतोष पंत ने युवा कल्याण, उद्योग, मत्स्य, खादी ग्रामोद्योग, जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र एवं उरेडा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में उरेडा कार्यालय के बाहर झाड़ियां उगी होने और गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई करने के निर्देश दिए।
जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र में फार्मासिस्ट अनीता अधिकारी अनुपस्थित और सीनियर सुपरवाइजर मदन सिंह का गंभीर बीमार होना संज्ञान में लाया गया। जिला विकास अधिकारी ने उद्योग विभाग परिसर में झाड़ियां और गंदगी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यापक सफाई करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने सरकारी संस्थानों का किया निरीक्षण, विद्युत कर्मचारी ड्यूटी से नदारद
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने शनिवार को विभिन्न विभागों के दफ्तरों, अस्पतालों और विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ऊर्जा निगम का एक कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिला। विद्युत उपखंड कार्यालय परिसर और आसपास गंदगी देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सालय के स्टोर में सामान बिखरा पड़ा मिला जिसे व्यवस्थित करने को कहा गया।
डीएम एसएन पांडेय के निर्देश पर एसडीएम ने राजकीय पशु चिकित्सालय, उपकोषागार, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और विद्युत उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि विद्युत उपखंड कार्यालय को छोड़ सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं लेकिन विद्युत उपखंड कार्यालय में कर्मचारी भाष्कर सुयाल उपस्थिति पंजिका में तो उपस्थित दर्ज था लेकिन वह ड्यूटी से नदारद मिला। कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। एसडीएम ने कहा है कि सरकारी दफ्तरों के कामकाज और व्यवस्थाओं को देखने के लिए नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाएगा और दफ्तरों में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।