फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Information on the fall of the wall was not a

दीवार गिरने की सूचना पर भी नहीं पहुंचा कोई

Tue, 12 Jul 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 12 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Information on the fall of the wall was not a
दीवार गिरने की सूचना पर भी नहीं पहुंचा कोई - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से लगे बाजरीकोट ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति ने आंगन की दीवार भारी बारिश में गिरने की सूचना दी, लेकिन प्रशासन की ओर से न तो कोई कार्रवाई ही की गई और न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा है।
विज्ञापन


बाजरीकोट निवासी राम सिंह बिष्ट का कहना है कि तीन जुलाई को आई भारी बारिश में उनके मकान के आंगन की दीवार आधी गिर गई थी, जिसके संबंध में तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी गई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बीते दिवस जब प्रशासन संभावित आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल कर रहा था तो ठीक उसी समय बारिश में आंगन की दीवार पूरी गिर गई है, जिससे आवासीय मकान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


हिग्लादेवी को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल
चंपावत। भारी बारिश के कारण नगर के हिग्लादेवी मंदिर को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बदहाल हो गई है। हिग्लादेवी निवासी रमेश जोशी, डिकरदेव जोशी, नीलाधर जोशी, तारादत्त जोशी, धर्मानंद, दिनेश जोशी, शंकर दत्त कापड़ी आदि का कहना है कि ललुवापानी-हिग्लादेवी मार्ग बीते एक सप्ताह से बंद है। मार्ग पर भारी बारिश के कारण गड्ढे बन गए हैं, जिस कारण मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉकड्रिल में हुई कमियों को किया जाएगा दूर
चंपावत। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि गत दिवस हुए मॉकड्रिल में पेश आई कमियों को तत्काल दूर किया जाएगा। इस संबंध में डीएम डा.अहमद इकबाल की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। तीन दिन के भीतर मॉकड्रिल में हुई गलतियों को दूर किया जाएगा और जल्द ही दूसरा मॉकड्रिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed