फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indo-Nepal Bus Service Via Banbasa

उन्नीस माह बाद फिर से शुरू हुई भारत नेपाल मैत्री बस सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal Bus Service Via Banbasa
नेपाल महेंद्रनगर से यात्रियों को ला रही यूपी साहिबाबाद डिपों की मैत्री बस।संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। करीब 19 माह बाद भारत नेपाल मैत्री बस का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार देर शाम यूपी साहिबाबाद डिपो की बस नेपाल के महेंद्रनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। जल्द ही उत्तराखंड के टनकपुर डिपो और नेपाल यातायात समिति की बसों का संचालन भी पूर्ववत शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष 23 मार्च को भारत नेपाल सीमा सील की गई थी। दोनों देशों के बीच वाहनों का संचालन बंद रहा। भारत नेपाल मैत्री बस सेवा भी ठप रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपी साहिबाबाद डिपो की एक बस सुबह नेपाल के महेंद्रनगर गई, जो देर शाम वहां से करीब 36 सवारियां लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। टनकपुर डिपो के आरएम पवन मेहरा ने बताया कि जल्द ही उत्तराखंड की बसों का संचालन भी होने वाला है। नेपाल यातायात समिति भी अपनी मैत्री बसों का संचालन जल्द शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में यातायात सेवा निजी हाथों में है। वहां यातायात समितियां परिवहन व्यवस्था का संचालन करती हैं। महेंद्रनगर स्थित महाकाली यातायात समिति अध्यक्ष डंबर राज पंत ने बताया कि जल्द ही पूर्व की भांति नेपाल से भी मैत्री बसों का संचालन शुरू किया जाना तय हुआ है।

टनकपुर डिपो को हुआ है 50 करोड़ का नुकसान
टनकपुर डिपो के आरएम पवन मेहरा ने बताया कि पिछले वर्ष मार्च में भारत नेपाल सीमा सील होने और लॉकडाउन के चलते टनकपुर डिपो को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
बसों का संचालन बंद होने से टनकपुर डिपो को 45 से 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नेपाली यात्रियों के भी कम संख्या में बनबसा आने से भी डिपो नुकसान में ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed