फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indifference towards work will not be tolerated: DM

कार्य के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम

Wed, 12 Jun 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Indifference towards work will not be tolerated: DM
चंपावत जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि कार्य के प्रति उदासीनता दिखाने वाले कर्मचारियों को बिलकुल बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक में उन्होंने जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों, जिले में कानून व्यवस्था, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व कार्यों, राजस्व वसूली, अभियोजन कार्यों की जांच, खनन, आबकारी, परिवहन आदि विभागों के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की मासिक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदार को निर्देश दिए कि अभियान के तहत राजस्व वादों का निस्तारण करें। दूरदराज से आने वाले व्यक्ति को किसी भी कारणवश बिना काम हुए न जाना पड़े इसके लिए प्रत्येक पटवारी एक दिन अपने मुख्यालय में बैठकर कार्य करें और सप्ताह में दो राजस्व गांव का स्थलीय निरीक्षण करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शराब की दुकानों में कहीं भी ओवर रेटिंग न हो इसके लिए सभी दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने शत प्रतिशत वसूली किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम सौरभ असवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गीता गौतम सहित जिला कार्यालय के सभी पटलों के प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed