{"_id":"64ad92eccba2f478030ad156","slug":"indian-youth-arrested-in-nepal-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-127-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेपाल में भारतीय युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेपाल में भारतीय युवक गिरफ्तार
Tue, 11 Jul 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल पुलिस ने नेपाल की युवती को बहलाकर भारत लाने के प्रयास में एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है। मामला फेसबुक के जरिये प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी युवक पीलीभीत जिले का निवासी है जो नेपाल में मजदूरी करता है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को जिला प्रहरी कार्यालय (जिला पुलिस मुख्यालय) भेजा गया है।
सीमा पार नेपाल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर से नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि भारतीय युवक नेपाली युवती को बहलाकर भारत ले जा रहा है। इस पर पुलिस ब्रह्मदेव सीमा पर उनकी तलाश में थी कि अचानक वहां पहुंचे युवक और युवती को शक के आधार पर रोका गया।
ब्रह्मदेव थाना प्रभारी एमएस धामी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ा गया युवक पीलीभीत जिले के ग्राम पिपरिया दुलई का निवासी अंशुल कुमार (23) कुमार है जो नेपाल के कंचनपुर जिले के शुक्लाफाटा वार्ड की 20 वर्षीय युवती को बहलाकर भारत ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी नेपाल में मजदूरी करता है। इस दौरान फेसबुक के माध्यम से उसने नेपाली युवती को अपने झांसे में लिया। ब्रह्मदेव थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक और युवती को जिला प्रहरी कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी गुजरात से दबोचा
पिथौरागढ़। पुलिस ने नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाले एक व्यक्ति को गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग नातिन बिना बताए घर से कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष जाजरदेवल एसआई मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से नाबालिग को जामनगर (गुजरात) से पकड़ लिया।
नाबालिग के बयानों के आधार पर गौतम सिंह रावत निवासी रूम सकुन वड्डा को बहलाकर भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुकदमे से धारा 365 को हटाते हुए धारा 363, 354, 506 आईपीसी और 7/8 पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया। आरोपी गौतम सिंह रावत को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद