फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indian taxi vehicle operators accuse Nepal administration of assault

Champawat News: भारतीय टैक्सी वाहन संचालकों का नेपाल प्रशासन पर मारपीट का आरोप

Wed, 07 Feb 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Indian taxi vehicle operators accuse Nepal administration of assault
एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते भाजपा बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भटट के साथ टैक्सी स्वामी, संचा
टनकपुर (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर संचालित भारतीय टैक्सी वाहन स्वामियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नेपाल के सीमावर्ती स्थानों पर नेपाल प्रशासन की ओर से आए दिन मारपीट समेत अनेक आरोप लगाए हैं। साथ ही मैत्री बसों के मानकों के विपरीत संचालन समेत चार सूत्री मांगों पर जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम आकाश जोशी ने इंडो नेपाल के अधिकारियों की बैठक में इन बिंदुओं को रखकर निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बनबसा भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में देवभूमि टैक्सी यूनियन बनबसा के अध्यक्ष रफी अंसारी के साथ कई टैक्सी स्वामी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंंने एसडीएम और एआरटीओ सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया है कि मैत्री बस सेवा में नेपाली वाहन स्वामियों की ओर से निर्धारित मानकों के विपरीत वाहनों का संचालन किया जा रहा है। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय टैक्सी संचालकों के साथ नेपाल प्रशासन की ओर से आए दिन कथित अभद्रता, मारपीट और वाहन को जब्त कर अनुचित व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मैत्री बसों में कई बार नशीले पदार्थ और अन्य सामग्री की तस्करी करते हुए कस्टम, एसएसबी की जांच में पकड़ा जा चुका है। बनबसा शारदा पुल से क्षमता से अधिक वजन के वाहन निकल रहे हैं। इससे भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका है। एसडीएम ने सभी बिंदुओं को इंडो नेपाल के अधिकारियों की आगामी बैठक में रखकर निदान का भरोसा दिलाया। एआरटीओ ने भी आश्वस्त किया कि मैत्री बसों की सघन जांच कराई जाएगी। इस दौरान सोबन सिंह, चंदन सिंह रौतेला, सूरज सक्सेना, दीपक सक्सेना, संजय सिंह, साहिद हुसैन, हरीश चंद, जतिन चंद, नफीस अहमद, नाजिब हुसैन, उज्जवल मंडल समेत टैक्सी स्वामी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed