फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indian currency caught

दो नेपाली नागरिकों से पकड़ी गई सवा तीन लाख की भारतीय मुद्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Indian currency caught
भारतीय मुद्रा नकदी के साथ पकड़े गए नेपाली नागरिक। - फोटो : TANAKPUR
शारदा बैराज चौकी पर पुलिस, एओजी एवं क्यूआरटी टीम ने नेपाल से आ रहे दो लोगों से सवा तीन लाख से अधिक की भारतीय करेंसी पकड़ी है। पुलिस ने उन्हें मय नकदी के साथ बनबसा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम पर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

शारदा बैराज चौकी पर पुलिस, क्यूआरटी एवं एसओजी की टीम सघन चेकिंग अभियान में जुटे थे। इसी बीच देर शाम नेपाल से आ रहे दोनों नेपाली नागरिकों की तलाशी में पुलिस को 327000 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा मिली। पूछताछ में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि नेपाल के साप्पाटा वार्ड संख्या 6 के गणेश बहादुर पुत्र मिम बहादुर बुढ़ा के पास से 272000 रुपये एवं स्युना आरसीपी बाजार जिला कालीकोट निवासी परेंक बहादुर फडेरा पुत्र नंद सिंह फडेरा के पास से 55000 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वे पकड़ी गई भारतीय मुद्रा के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। उन्हें पकड़ी गई भारतीय मुद्रा के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। आरोपियों को पकड़ने वालों में बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह, कां. अभिनंदन, कां. तनवीर आलम, एसओजी कां. मतलूब खान, क्यसूआरटी को. जाकीर हुसैन एवं गोविंद पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed