फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India Nepal security forces patrol the border

भारत नेपाल सुरक्षा बलों ने की सीमा पर पैट्रोलिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
India Nepal security forces patrol the border
बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त पैट्रोलिंग करते दोनों देशों के सुरक्षा कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा के हालातों की जानकारी जुटाने को संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां नहीं पाई गई। इन दिनों दोनों देशों की ओर से कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन करके अंतरराष्ट्रीय सीमा सील की हुई है।
विज्ञापन

एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी के निर्देश पर शुक्रवार को धनुषपुल स्थित एसएसबी 57 वीं वाहिनी की ए कंपनी के जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग की। एसएसबी धनुषपुल के कमांडर एसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में दोनों देशों के जवानों ने भारत नेपाल पिलर संख्या 802/ 11 से 803/10 तक संयुक्त रूप से सीमा की निगरानी की। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों, वन संपदा एवं अतिक्रमण आदि के बारे जानकारी जुटाई। सीमा के समीप के ग्रामीणों से भी सीमा के संबंध में पूछताछ की। बताया गया है कि लॉकडाउन के बाद दोनों देशों की यह पहली संयुक्त पेट्रोलिंग है। इस मौके पर एसएसबी के एएसआई जगदीप सिंह के अलावा नेपाल एपीएफ के निरीक्षक एचबी बसंत और अन्य जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed