{"_id":"573e1a644f1c1bfd57ac782e","slug":"india-nepal-joint-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल की संयुक्त मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल की संयुक्त मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
Updated Fri, 20 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बनाए रखने को लेकर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त मीटिंग आयोजित की। मीटिंग में आपसी तालमेल बनाने, एक-दूसरे को सूचनाएं देने ओर सीमा पर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को साझा करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक एसएसबी बीओपी में हुई। डिप्टी कमांडेंट संजीव तिवारी के नेतृत्व में हुई बैठक में सीमा पर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली गई। वर्तमान में नेपाल में चल रही गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन
सीमा पर चलने वाली संदिग्ध एवं आपराधिक वारदातों से एक-दूसरे को अवगत कराने और सहयोग देने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर होने वाली तस्करी पर नियंत्रण करने का संकल्प लिया। वन्य जंतु और वनसंपदा की तस्करी को गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में नेपाल एपीएफ के डीएसपी नेत्र केसी, इंस्पेक्टर सुरेंद्र शाही, नेपाल प्रहरी के गड्डाचौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, बनबसा थानाध्यक्ष विनोद यादव, कस्टम अधिकारी, स्थानीय एनजीओ के अलावा एसएसबी के इंस्पेक्टर गौतम सागर, एसआई सी मगेश, पूनम सुरीन आदि मौजूद थे।