{"_id":"56ed8d264f1c1bc27b8b487f","slug":"india-nepal-border-to-be-closed-dggamar-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर डग्गामार बसें हों बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर डग्गामार बसें हों बंद
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
देवभूमि व्यापार मंडल ने नेपाल से भारत सवारियां लेकर आ रही नेपाली डग्गामार बसों पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से परमिट का गलत प्रयोग करने वाली बसों पर नकेल कसने को कहा है।
विज्ञापन
देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने नेपाली डग्गामार बसों के संचालन पर अविलंब रोक लगाने, भारतीय दूतावास से मिले परमिट का गलत प्रयोग करने वाली नेपाली बसों पर कार्रवाई करने, भारत से नेपाल सवारी ढोने वाली बसों द्वारा भी परमिट का गलत प्रयोग करने वाली बसों के परमिट निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि नेपाल से बसों में सीधे सवारियों को लेकर विभिन्न भारतीय स्थलों को जाने से बनबसा बाजार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सीमा पर अवैध बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
