{"_id":"57acafcf4f1c1b8e34ee566f","slug":"independence-day-on-high-alert-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर हाईअलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
बार्डर पर आवागमन करते लोगों की चैकिंग करते एसएसबी जवान।
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता और खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और खुफिया विभाग को खास सतर्क किया गया है। पंद्रह अगस्त तक सीमा को हाई अलर्ट किया गया है। संदिग्ध और अनजान व्यक्तियों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। भारत-नेपाल सीमा को स्वतंत्रता दिवस तक हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को सीमा पर आवाजाही करने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर किसी प्रकार की राष्ट्र विरोधी वारदात के प्रति सजग रहने को कहा गया है। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह के निर्देश पर एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बनबसा स्थित एफ कंपनी, धनुष पुल स्थित डी कंपनी को सीमा पर विशेष चौकसी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
उधर, चंपावत के एसपी डीएस कुंवर ने भी पुलिस को सीमा क्षेत्र के अलावा राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को होटलों, धार्मिक स्थलों, जिले के प्रवेश द्वार, जंगली और चोर रास्तों पर विशेष निगरानी करने को कहा है।
विज्ञापन