फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Incrochment in Fagpur Banbasa

फागपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Incrochment in Fagpur Banbasa
बनबसा के फागपुर में सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाता डोजर। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में अतिक्रमण से संकरे हुए मुख्य संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए ग्रामीणों की मांग पर 59 अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी हो चुके थे।
विज्ञापन

फागपुर गांव के प्रमुख संपर्क मार्ग के जीर्णशीर्ण होने और अतिक्रमण बढ़ने से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। लोगों की मांग पर प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने प्रशासन से कई बार सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की। प्रशासन ने इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछा सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया लेकिन ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण हटा चौड़ीकरण की मांग कर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार शाम सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इसका असर यह रहा कि शुक्रवार को दूसरे दिन अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन के पहुंचने से पहले ही कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिए। इस दौरान तहसीलदार पिंकी आर्या, कानूनगो गोविंद गिरि, राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह मंगला, लोनिवि के जेई रिहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed