फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   include doob residents wishes in the list

डूब क्षेत्र वालों की मांगों को प्रारूप में शामिल करो

Tue, 24 Oct 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Tue, 24 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर में प्रस्तावित बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले सिंगदा, नेत्रसलान, बरूड़ी, बेट्टा, बौतड़ी आदि गांवों के लोगों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों को प्रारूप में शामिल कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि वे पंचेश्वर बांध का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन जायज मांगों को लेकर वे संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को सिंगदा के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सामंत, पूर्व पोस्टमास्टर मान सिंह सामंत और पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख सुरेंद्र सिंह सामंत के नेतृत्व में डूब क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने विधायक से मुलाकात की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने भूमि अधिनियम 2013 के प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने सिंगदा क्षेत्र और बरूड़ी को पूर्ण डूब क्षेत्र में शामिल करने, प्रत्येक परिवार को भवन के लिए 30 लाख रुपये और चंपावत बाजार के सर्किल रेट के आधार पर प्रभावितों को मुआवजा देने, गोशाला के लिए अलग से 2.50 लाख रुपये देने, डूब क्षेत्र से दो किलोमीटर दूर के गांव को भी भूस्खलन की दृष्टि के मद्देनजर डूब क्षेत्र में रखने, विस्थापितों को बुनियादी सुविधाओं वाले इलाके में बसाने के साथ रोजगार की गारंटी देने आदि मांगें उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक फर्त्याल ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिष्टमंडल में बरूड़ी की बीडीसी सदस्य बबीता सामंत, ग्राम प्रधान नेत्र सलान रूपा देवी, ग्राम प्रधान बरूडी मोहन सिंह, पूर्व प्रधान मान सिंह, खीम सिंह, होशियार सिंह, प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed