फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mansarovar pilgrims will be welcomed with Chholia dance

Champawat News: मानसरोवर यात्रियों का छोलिया नृत्य से होगा स्वागत, चार जुलाई को दिल्ली से चलेगा पहला दल

Mon, 30 Jun 2025 11:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Mon, 30 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

मानसरोवर यात्रा की टनकपुर से शुरुआत होने से सनातनियों में खासा उत्साह है। केएमवीएन के टीआरसी में 50-50 यात्रियों के पांच दलों को एक रात ठहराने की बेहतर व्यवस्था और उनके स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। यात्रियों का स्वागत छोलिया नृत्य से होग।

विज्ञापन
Mansarovar pilgrims will be welcomed with Chholia dance
कैलाश पर्वत।

विस्तार

मानसरोवर यात्रा की टनकपुर से शुरुआत होने से सनातनियों में खासा उत्साह है। केएमवीएन के टीआरसी में 50-50 यात्रियों के पांच दलों को एक रात ठहराने की बेहतर व्यवस्था और उनके स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। टीआरसी में 25 कमरे तैयार हो गए हैं। यात्रियों के स्वागत के लिए देवभूमि की विशिष्ट सांस्कृतिक झलक से परिचित कराते हुए छोलिया नृत्य होग। पहला 50 यात्रियों का जत्था चार जुलाई को दिल्ली से पहुंचेगा जो रात में रुक कर अगले दिन पांच जुलाई को चंपावत होकर आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन


इस बार मानसरोवर यात्रा टनकपुर से होकर आगे रवाना होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। केएमवीएन के टूरिस्ट रेस्ट हाउस टनकपुर के मैनेजर मनीष मेहरा व मनोज कुमार ने बताया कि मानसरोवर यात्रियों का पहला दल चार, दूसरा आठ, तीसरा दल 12 जुलाई और चौथा चार अगस्त और पांचवां दल आठ अगस्त को टीआरसी पहुंचेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी दल एक रात रुक कर अगले दिन चंपावत के लिए रवाना होंगे। अब तक टीआरसी 14 कमरे थे। यात्रा को देखते हुए अब कुल 25 कमरे तैयार हो गए हैं। यात्रियों के उत्तराखंड के व्यंजन के साथ ही छोलिया नृत्य दल से स्वागत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed