फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In mourning area

दक्ष और हितेष की मौत से शोक में डूबा क्षेत्र

Thu, 07 Jan 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

बस्तिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र दक्ष और हितेष की मौत की घटना से बृहस्पतिवार को समूचा क्षेत्र शोक में डूबा रहा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों छात्रों की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई है। अपने लाल के गम में परिजन सदमे में हैं। वहीं हर किसी की आंखों में उनकी मौत और परिजनों पर टूटे दुखों के पहाड़ का दर्द झलक रहा था। आम नागरिक ही नहीं उनके स्कूल के बच्चों ने भी सिसकियां लेते हुए अपने साथियों को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


बुधवार शाम टनकपुर-चंपावत एनएच पर बस्तिया गांव के पास सड़क हादसे में क्षेत्र के दो छात्रों की मौत की घटना ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार टनकपुर बाजार निवासी दक्ष गुप्ता और विचई गांव निवासी हितेष भट्ट की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध था। दक्ष के स्कूल सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज और हितेष के स्कूल विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गई, लेकिन कई बच्चे घर न जाकर अपने सहपाठी दक्ष और हितेष के अंतिम दीदार के लिए उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों घरों के आंगन में मातम का ऐसा नजारा था कि रोते-बिलखते परिजनों के दर्द का अहसास कर वहां मौजूद लोगों की आंखें की खुद ब खुद छलक रही थी। बहरहाल दोनों छात्रों की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य, महामंत्री प्रकाश मुरारी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, आईटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नंदन तड़ागी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तरुण पंत, लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश महासचिव प्रकाश मेहरा ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों के लिए सबक

ट्रक-बाइक की टक्कर में दो छात्रों की मौत की यह हृदयविदारक घटना तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों के साथ ही उन माता-पिता के लिए भी सबक है जो अपने लाड़ले को न तो तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने से रोकते हैं और न ही हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हैं। इस घटना में बाइक सवार दोनों छात्रों ने हेलमेट पहना होता तो शायद यह अनहोनी टल भी सकती थी। ये बातें अंत्येष्टि में शामिल लोगों की जुबां पर भी थी। खैर अब भी लोगों ने घटना से सबक नहीं लिया तो ऐसी घटनाओं का सिलसिला थम पाएगा, इसमें संदेह है।


सड़क हादसे की फिलहाल दर्ज नहीं कराई है रिपोर्ट

बस्तिया के पास सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत के मामले में पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को तो जब्त कर लिया है, लेकिन मृतक दोनों छात्रों में से किसी के भी परिजन ने फिलहाल हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। प्रभारी कोतवाल उप निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि दुर्घटना में लिप्त ट्रक के फरार चालक का पता लगा लिया गया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने तक उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है। उनका कहना है कि मृतक छात्रों के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed