{"_id":"057615a27c75d59a5c978d5f2cf4a857","slug":"in-moments-incentive-funds-distributed-to-producers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सों में उत्पादकों को बांटी प्रोत्साहन धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्सों में उत्पादकों को बांटी प्रोत्साहन धनराशि
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल ने पशुपालकों से दुग्ध उत्पादन को आजीविका का आधार बनाने को कहा है। मंगलवार को दुग्ध समिति पल्सों, नंदकुली और सीम में उत्पादकों को दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान करते हुए उन्होंने कहा कि पशुपालन पर्वतीय अर्थ व्यवस्था की रीढ़ रही है।
उन्होंने पल्सों में 48 उत्पादकों को 76,313 रुपए, सीम में 40 दुग्ध उत्पादकों को 49,596 रुपए तथा नंदकुली में 25 उत्पादकों को 32,844 रूपए की प्रोत्साहन धनराशि बांटी। दुग्ध संघ अध्यक्ष अमर सिंह कुटियाल ने उत्पादकों को गंगा गाय योजना से अच्छी नस्ल के दुधारुपशु क्रय कर रोजगार से जुड़ने को प्रेरित किया।
प्रभारी पीएडंआई एलडी बिनवाल, फील्ड सुपरवाइजर दुर्गा लुंठी, श्याम सिंह कार्की, जगत सिंह महर, सुभाष पुनेठा, लोकमणी जोशी, कृष्णानंद जोशी, तारादत्त जोशी, डिकरदेव जोशी, प्रहलाद राम आदि मौजूद रहे। मोहन जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक ने पल्सों जूनियर हाईस्कूल का राजकीयकरण और हाईस्कूल तक उच्चीकरण, ललुवापानी से नघान, पल्सों से कलजाक, जैगांव जैतोली तक रोड का निर्माण किए जाने की घोषणा भी की।