{"_id":"58efb5c84f1c1b791ecf7344","slug":"in-a-meeting-held-in-mahendranagar-nepal-nepalese-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव सस्ते में लड़ने का तरीका खोजा या हिसाब- किताब में है गड़बड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव सस्ते में लड़ने का तरीका खोजा या हिसाब- किताब में है गड़बड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
evm
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
या तो चुनाव आयोग को चुनाव खर्च का हिसाब देने में कोई खेल किया जा रहा है, या फिर राजनीतिक दलाें ने महंगा चुनाव सस्ते में लड़ने का कोई तरीका निकाल लिया है। कम से कम चंपावत में आयोग को सौंपे गए चुनाव खर्च के ब्यौरे से यही साबित हो रहा है। जिले में विधानसभा चुनाव में एक भी प्रत्याशी ने व्यय की अधिकतम सीमा (28 लाख रुपये) खर्च नहीं की है। सबसे अधिक 17.15 लाख रुपये खर्च चंपावत सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने किया।
निर्वाचन विभाग के मुताबिक जिले में एक प्रत्याशी को छोड़ शेष नौ उम्मीदवारों ने खर्च का विवरण दिया है। चंपावत सीट पर सभी चारों उम्मीदवारों ने खर्च का ब्यौरा दिया है। व्यय की गई रकम मुख्य रूप से सभा, चुनाव प्रचार, मतदान के दिन बूथों आदि में खर्च किया गया।
विज्ञापन
सर्वाधिक खर्च भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी का हुआ। कांग्रेस उम्मीदवार हेमेश खर्कवाल ने चुनाव में 16.20 लाख रुपये खर्च किए। वहीं लोहाघाट सीट में सबसे अधिक 17.10 लाख रुपये का खर्च कांग्रेस उम्मीदवार खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। भाजपा प्रत्याशी व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने 14.13 लाख रुपये खर्च किए। इसके अलावा तीन अन्य प्रत्याशियों का खर्च 50 हजार रुपये से भी कम रहा। एक प्रत्याशी राजेंद्र सिंह ने खर्च का ब्यौरा पेश नहीं किया।
विज्ञापन
चंपावत सीट
प्रत्याशी का नाम दल खर्च हुई राशि (लाख में)
कैलाश चंद्र गहतोड़ी भाजपा 17.15
दिनेश चंद्र बसपा 0.50
हेमेश खर्कवाल कांग्रेस 16.20
त्रिलोक चंद्र सोराड़ी उक्रांद 2.22
लोहाघाट सीट
प्रत्याशी का नाम दल खर्च हुई राशि (लाख में)
खुशाल सिंह अधिकारी कांग्रेस 17.10
पूरन सिंह फर्त्याल भाजपा 14.13
देवी दयाल शर्मा बसपा 0.27
प्रकाश सिंह निर्दलीय 0.47
ज्योति प्रकाश टम्टा निर्दलीय 0.10
राजेंद्र सिंह निर्दलीय ब्यौरा नहीं दिया।