फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Illegally cut cedar tree in Bhoomalai

भुमलाई में अवैध रूप से काटे गए देवदार का पेड़

Sun, 23 Dec 2018 09:59 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 23 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Illegally cut cedar tree in Bhoomalai
लोहाघाट के भुमलाई में तस्करों द्वारा देवदार का वृक्ष काटकर उसी चीरने के लिए बनाए गए सांचे। - फोटो : अमर उजाला
 भुमलाई में अवैध रूप से देवदार के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। देवदार काटने की सूचना पर राजस्व, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं। मौके से पांच गिल्टों को बरामद किया।  टीम आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


   रविवार को किसी व्यक्ति ने उप जिलाधिकारी आरसी गौतम को भुमलाई में अवैध रूप से देवदार के पेड़ काटने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही एसडीएम पुलिस और वन विभाग की टीम को साथ लेकर मौके में पहुंच गए। टीम आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। एसडीएम ने बताया कि तस्करों ने देवदार के को काटकर उसमें तख्ते, बल्ली बनाने के लिए सांचे बनाकर उसमें गिल्टे चढ़ाए गए थे।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने मौके में पहुंचकर पांच गिल्टों को वन विभाग के वन दरोगा आरडी मठपाल और वनबीट अधिकारी रियाज अहमद के सुपुर्द कर दिया गया है। राजस्व उप निरीक्षक ने ग्राम प्रहरी प्रकाश पुनेठा को जब्त किए गए गिल्टों की निगरानी के आदेश दिए हैं। रेंजर दीप जोशी का कहना है कि अवैध रूप से पेड़ का कटान करने वालों का पता लगाया जा रहा है। तस्कारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के साथ एसआई हेम चंद्र जोशी, कांस्टेबल नवल किशोर, अशोक पुरी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed