{"_id":"5c718949bdec225567680d44","slug":"illegal-mining-instructors-to-leave-till-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने वालों को दी रविवार तक चल्थी छोड़ने की हिदायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने वालों को दी रविवार तक चल्थी छोड़ने की हिदायत
Sat, 23 Feb 2019 11:26 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
चल्थी की लधिया नदी में अवैध खनन की पड़ताल करती पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से लगे चल्थी क्षेत्र की लधिया नदी में हुए बेतहाशा खनन किए जाने की पुष्टि हुई है। अमर उजाला में 23 फरवरी को प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। शनिवार को चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खनन क्षेत्र का मुआयना किया। बताया कि खनन के 9 में से 6 पट्टों की समयावधि 18 फरवरी को खत्म हो गई। इसके बावजूद इनमें से कई पट्टाधारी अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। इस दौरान अवैध रूप से खनन में लगे मजदूरों को चल्थी क्षेत्र से हटाते हुए 24 फरवरी तक यहां से जाने की हिदायत दी गई। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की पुलिस ने चेतावनी दी है।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश में गई टीम ने मानकों को ताक पर रखकर नदी को काफी गहराई तक खोदे जाने की तस्दीक भी की। अलबत्ता पुलिस टीम को अवैध खनन करते हुए मौके पर कोई नहीं मिला। बताया कि चल्थी क्षेत्र में छह पट्टाधारकों की समयावधि 18 फरवरी को पूरी हो गई। अब मात्र तीन वैध पट्टाधारक है। चौकी प्रभारी श्री प्रसाद ने बताया कि मानकों से अधिक खनन करने, अवैध खनन करने और खनन निकासी पट्टाधारकों के पट्टों की जांच के किए जाने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
कोट
अवैध खनन और खनन में रॉयल्टी की चोरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चल्थी और टनकपुर की शारदा नदी से होने वाले खनन में गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस औचक छापेमारी करेगी। पकड़े जाने पर वाहन को सीज करने के अलावा अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
धीरेंद्र गुंज्याल,
पुलिस अधीक्षक, चंपावत।