{"_id":"5eb6d9eb8ebc3e9037300c3d","slug":"illegal-from-two-duty-duty-and-notice-to-two-doctors-champawat-news-hld3824890146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड ड्यूटी से गैर हाजिर दो डॉक्टरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड ड्यूटी से गैर हाजिर दो डॉक्टरों को नोटिस
विज्ञापन
चंपावत। बनबसा में दो डॉक्टरों पर गैर जिम्मेदारी के आरोप लगे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा से लगे बनबसा जगबुड़ा पुल पर तैनात दो डॉक्टरों को गैर हाजिरी के चलते टनकपुर के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.एचएस हयांकी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में कहा गया है कि डॉ. गौरव ओली और डॉ. मुकेश मौर्या की 8 मई की रात 9 बजे से 9 मई की सुबह 5 बजे तक जगबुड़ा पुल में ड्यूटी थी। लेकिन इस अवधि में कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं था।
सीएमएस ने बनबसा के प्रभारी चिकित्साधिकारी मोहम्मद उमर के माध्यम से दोनों डॉक्टरों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पैंडमिक एक्ट के तहत ड्यूटी में लापरवाही करने पर एफआईआर और अन्य वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।