फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Igas Ekadashi festival celebrated with great pomp in Champawat district

चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया गया इगास एकादशी पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Igas Ekadashi festival celebrated with great pomp in Champawat district
बल्द त्यार के मौके पर लोहाघाट में बैलों को सजाकर उन्हें पकवान खिलाता किसान। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। जिले के चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट क्षेत्रों में इगास एकादशी (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान किसानों ने अपने बैलों को सजा धजा कर उन्हें पकवान खिलाए गए। किसान दीपक चंद्र, राम सिंह, रमेश सिंह, हरीश राम, विनोद कुमार आदि का कहना है कि हरबोधिनी एकादशी पर्व को ग्रामीण क्षेत्रों में बल्द त्यार नाम से जाना जाता है। इस दिन किसान अपने बैलों से काम नहीं लेते हैं। उन्हें खिचड़ी और पकवान खिलाए जाते हैं।
विज्ञापन

बल्द त्यार पर किसानों ने अपने बैलों के सींगों और कंधों में तेल की मालिश कर उन्हें और अधिक बल प्रदान करने की कामना की। इस दौरान बैलों के गले में घंटियां, सिर में झालर लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बच्चे भी बैलों को सजाने संवारने में मदद कर रहे थे। दीपक ने बताया कि बैल किसानों के साथी होते हैें, जिनकी बदौलत बंजर खेतों का सीना चीरकर फसलें उगाई जाती हैं। इस मौके पर अंजलि, छोटू, बाबू, मानसी, संध्या आदि बच्चे मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed