फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If you challan, then also distribute the mask

चालान करें तो साथ ही मास्क का वितरण भी करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
If you challan, then also distribute the mask
चंपावत एनआईसी में सीएम के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम, एसपी और सीएमओ आदि अधिकारियों के साथ कोविड-19 के रोकथाम के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत लोगों को मास्क के उपयोग के लिए प्रेरित करें। जब चालान करें तो साथ ही निशुल्क मास्क वितरण भी करें। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग की जाए।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में प्रचार प्रसार, हाउस होल्ड पर स्टीकर, वीडियो तथा ऑडियो क्लिप का विभागीय वाहनों से तेजी पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले में अब तक 16592 चालान किए गए हैं, जिसके सापेक्ष 45650 मास्क भी वितरित किए गए हैं। टनकपुर, चंपावत तथा लोहाघाट में दिवाली के बाद से सैंपलिंग और टेस्टिंग बढ़ाई गई हैं। नेपाल बॉर्डर से आने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग तथा एंटीजन परीक्षण किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेसिंग में एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, डीपीओ पीएस बृजवाल, डीईओ बेसिक सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed