फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If there is negligence on the perennial road, action will be taken on the concerned

आलवेदर रोड में लापरवाही हुई तो संबंधित पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
If there is negligence on the perennial road, action will be taken on the concerned
चंपावत के एनआईसी सभागार में सांसद अजय टम्टा के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते जिला स्तरीय अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सांसद अजय टम्टा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में बन रही बारहमासी सड़क का सामरिक महत्व है। इससे कार्यों को संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते वापस आए प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। कहा कि पिछले 10 दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को कोरोना के प्रति तेजी से जागरूक करें। उन्होंने कृषि विभाग को फसल बीमा के बारे में किसानों जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने केंद्र पोषित योजनाओं, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के साथ ही अन्य मुख्य कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। वीडियो कांफ्र्र्रेंसिंग में डॉ.आरपी खंडूरी, डीडीओ एसके पंत, एपीडी विम्मी जोशी, महाप्रबंधक उद्योग मीरा बोहरा, जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed