फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If the water problem in Kolidhek is not solved then there will be agitation

Champawat News: कोलीढेक में पानी की समस्या का समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन

Sat, 17 May 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 17 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
If the water problem in Kolidhek is not solved then there will be agitation
लोहाघाट (चंपावत)।।लोहाघाट नगर के समीप नई बस्ती कोलीढेक की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान और जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील परिसर में नई बस्ती कोलीढेक की ममता देवी और शांति देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने जल संस्थान और जल निगम के खिलाफ पानी की समस्या पर नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम नितेश डांगर को ज्ञापन देकर कहा कि गांव में अनुसूचित जाति बहुल 50-60 परिवार निवास करते हैं। घरों में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत नल तो लगाए गए हैं, लेकिन पानी नहीं आ रहा है। मजबूरन उन्हें दूर-दराज से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है, इससे उनके समय की बर्बादी और जरूरी कामकाज छूट रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने पेयजल निगम के कनिष्ठ अभियंता धीरज जोशी और सहायक अभियंता नरेंद्र मोहन गड़कोटी को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियंताओं ने बताया कि गर्मी के कारण जल स्रोतों में पानी की उपलब्धता कम हो गई है, इसके चलते नलों में पानी की आपूर्ति करना संभव नहीं हो पा रहा है। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि 15 जून से नलों के माध्यम से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 जून तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो 16 जून से वह एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर गोविंद देवी, भावना देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, आशा देवी, धनी देवी, शांति देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed