{"_id":"576039e24f1c1b4a2511b7cb","slug":"if-not-improved-road-will-boycott-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं सुधरी तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं सुधरी तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क नहीं सुधरी तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट बाजार से विकासखंड को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली से नागरिकों में गहरी नाराजगी है। नागरिकों ने सड़क की हालत नहीं सुधारने पर आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने के अलावा आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत ठीक करने की मांग को लेकर उनके द्वारा हर मंच से आवाज उठाई गई, लेकिन फिर भी रोड को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष गिरीश अधिकारी की अध्यक्षता और सुनील वर्मा के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस सड़क मार्ग में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यदि समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हे। लोगों का कहना है कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ उसमें डाले गए डामर का नामोनिशान तक नहीं है। सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि राजू अधिकारी का कहना है कि सड़क की हालत ठीक करने की मांग को लेकर तहसील दिवस में यह मामला उठाने के साथ लोनिवि अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग में समय-समय पर जिला स्तरीय अधिकारी गुजरते रहते हैं, लेकिन खतरनाक बनी इस सडक की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। बाराकोट की प्रधान अनीता अधिकारी, बिसराड़ी की हेमा देवी, च्यूरानी के प्रधान विनोद अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश लाल वर्मा आदि ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क की हालत ठीक नहीं की गई, तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन